मुस्लिमों ने किया अंग्रेजी टायलेट(Western Toilet) का विरोध



The country has not yet been discharged from 'open defecation' and the dispute has started here that the toilet should be designed. Yes, spiritual guru Syedna Alikdar Muftaq Maula of Bohra community has told people of his community that they should use Indian toilet instead of Western toilet. Maula says that this initiative is helpful in saving good health and culture. After this order of Maula, the Bohra society has been divided into two factions. A faction is one who is in favor of this decree and the other is who is opposing it.

After this decree, messages are being given to people by various mosques for its promotion. People are being explained its benefits and rules and regulations. Its parties are appealing to people to break their Western toilet and make new Indian toilets. On the contrary, some people say that this order is loud and aggressive. This is a fictitious order, it can not be imposed on us. This appeal was also made to Sakina of the Dawoodi Bohra community in Bandra. It was told that if his house has a western style toilet, then make it Indian style. At the same time, a woman named Sakina refused to accept this message because her pain is in her back. Sakina said that she has a problem with slip discs. He can not use Indian toilets

According to the news, the people of the Suresh Biswas Bohra community are watching this work by connecting it with culture and health. Bohra community spokesperson also said that using western toilets is against their culture. He said that toilet of Indian style is also beneficial for health. This campaign is being organized to spread awareness amongst the people. However, he said that in this order there is a waiver of those who have health related problems by sitting in the Indian toilet.

देश को अभी ‘खुले में शौच’ से मुक्ति मिली नहीं है और यहां विवाद इस बात का शुरू हो गया है कि टॉयलेट किस डिजाइन का होना चाहिए। जी हां, बोहरा समुदाय के आध्यात्मिक गुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल मौला ने अपने समाज के लोगों से कहा है कि वे वेस्टर्न टॉइलेट की जगह इंडियन टॉयलेट का इस्तेमाल करें। मौला का कहना है कि यह पहल अच्छी सेहत और संस्कृति को बचाने में मददगार है। मौला के इस फरमान के बाद बोहरा समाज दो धड़ों में बंट गया है। एक धड़ा वो है जो इस फरमान के पक्ष में है और दूसरा वो है जो इसका विरोध कर रहा है।

इस फरमान के बाद इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न मस्जिदों द्वारा लोगों को संदेश दिए जा रहे हैं। लोगों को इसके फायदे और नियम-कानून समझाया जा रहा है। इसके पक्षकार लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो अपना वेस्टर्न टॉयलेट तोड़वाकर नया इंडियन टॉयलेट बनवाए। वहीं इसके उलट कुछ लोगों का कहना है कि यह फरमान जोर-जबरदस्ती वाला है। ये एक फिजूल का फरमान है, इसको हम पर थोपा नहीं जा सकता। बांद्रा में रहने वाली दाऊदी बोहरा समुदाय की सकीना से भी यह अपील की गई। उससे कहा गया कि अगर उसके घर में वेस्टर्न स्टाइल का टॉइलट है तो वह उसे इंडियन स्टाइल का बनवा ले। वहीं सकीना नाम की महिला ने इस संदेश को मानने से मना कर दिया क्योंकि उसकी पीठ में दर्द रहता है। सकीना ने बताया कि उसे स्लिप डिस्क की समस्या है। वह इंडियन टॉइलट का प्रयोग नहीं कर सकती।

खबर के मुताबिक एस फैसले के पक्षकार बोहरा समाज के लोग इस कार्य को संस्कृति और सेहत से जोड़कर देख रहे हैं। बोहरा समुदाय के प्रवक्ता ने बताया भी है कि वेस्टर्न टॉइलट प्रयोग करना उनकी संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इंडियन स्टाइल का टॉयलेट स्वास्थ्य के हिसाब से भी लाभदायक है। लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा है कि इस आदेश में उन लोगों को छूट है जिनको इंडियन टॉयलेट में बैठने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या है।

Comments