तूतीकोरिन में दंगा छिड़ने से हुई 11 लोगों की मृत्यु के बाद सुरक्षा बल तैन...



तूतीकोरिन में दंगा छिड़ने से हुई 11 लोगों की मृत्यु के बाद सुरक्षा बल तैनात,हाई अलर्ट जारी

In Tuticorin in Tamilnadu, 11 people died on Tuesday in protest of the demand for closure of Vedanta's Sterlite Copper unit for the last one month. Many people are also reported to be injured. In view of security, shops have been closed and 5000 policemen have been deployed in Tuticorin. Section 144 has been implemented in the entire district. While DMK leader MK Stalin raised the question, who said that the police firing orders on protesters! Stalin tweeted one after another to target the government and administration. He tweeted, 'Who ordered the police firing on protesters? Why were automatic weapons used to disperse the crowd and under which law it was allowed! Why rubber / plastic bullets or other means have not been used to avoid deadly injuries! Why was there no warning before firing? He tweeted, 'Why there was not enough police to maintain law and order during Sterlite protest! Is it right to say that this was the failure of State Intelligence, due to which these unfortunate deaths occurred! Did IG-Intelligence give details of the situation to the police and the Chief Minister! 'Who is responsible for the brutal killing of 11 Tamils! Chief Minister will take action against the DGP to fail to maintain law and order. Will the Chief Secretary explain his role in this episode?

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में पिछले एक महीने से वेदांता की स्टरलाइट कॉपर यूनिट को बंद करने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में मंगलवार को 11 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुकानें बंद कर दी गईं हैं और तूतीकोरिन में 5000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं डीएमके नेता एमके स्टालिन ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी का आदेश किसने किया! स्टालिन ने एक के बाद एक ट्वीट कर सरकार और प्रशासन को निशाने पर लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी का आदेश किसने किया! भीड़ को तितर-बितर के लिए स्वचालित हथियार क्यों इस्तेमाल किए गए और किस कानून के तहत इसकी अनुमति दी गई! घातक चोटों से बचने के लिए रबड़/प्लास्टिक के बुलेट या अन्य साधन क्यों उपयोग नहीं किए गए! फायरिंग से पहले कोई चेतावनी क्यों नहीं दी गई थी!उन्होंने ट्वीट किया, ‘स्टरलाइट विरोध के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस क्यों नहीं थी! क्या यह कहना सही है कि ये स्टेट इंटेलिजेंस की विफलता थी जिसके कारण ये दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं! क्या आईजी-इंटेलिजेंस ने पुलिस और मुख्यमंत्री को स्थिति का विवरण दिया!’ 11 तमिलों की क्रूर हत्या के लिए किसकी जवाबदेही है! कानून और व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने के लिए मुख्यमंत्री डीजीपी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे! क्या मुख्य सचिव इस पूरे एपिसोड में अपनी भूमिका की व्याख्या करेंगे

Comments