सिर्फ 250 भारतीय को ही नसीब होगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक,जाने आखिर इस बा...
सिर्फ 250 भारतीय को ही नसीब होगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक,जाने आखिर इस बाइक में क्या है खास
In India, Royal Enfield launched Pegasus Edition of its strongest bike classic 500. This bike is a tribute to the soldiers involved during the Second World War. This bike is very light and the soldiers of the British army used to drop the bike through a parachute to the place fixed by the plane so that it could deal with the rivals.
Worldwide, Royal Enfield will build only 1000 units of this bike, out of which 250 units will be sold in India. Other units will be sold in the UK, Australia and the US. In the UK this bike will be worth 4.5 lakh rupees. The booking of this bike will start in July.
The choice of two colors in this bike will be to see Service Brown and Olive Debe Green. But in India no civilian employee can run the green color bike so it has not been clear yet in which color the company will sell these 250 units.
You must be surprised to know that every single model of this bike will have a different serial number which makes every bike very different from each other. The stylish backpack on the back has been taken from the second World War bike. Not only this, but there are attempts to bring the image of the bikes used in World War II along with features such as full exorbitant black exhaust, rims, brown handle grip and headlight.
The 499 cc air-cooled engine equipped with this bike will be able to provide maximum power of 27.2 bhp on the torque of 41.2 NW. Other features will look similar to the existing bike model.
भारत मे रॉयल एनफील्ड ने अपनी दमदार बाइक क्लासिक 500 का पेगासस एडिशन लॉन्च किया है। यह बाइक दूसरे विश्व् युद्ध के दौरान शामिल हुए सैनिकों को एक श्रद्धांजलि है। यह बाइक बेहद हल्की है और ब्रिटिश सेना के सैनिक इस बाइक को पैराशूट के जरिए प्लेन से तय किये हुए जगह पर गिराते थे ताकि प्रतिद्वंद्वियों से वह निपट सके।
पूरी दुनिया में रॉयल एनफील्ड इस बाइक की सिर्फ 1000 यूनिट्स का निर्माण करेगी जिसमे से 250 यूनिट्स भारत मे बिकेंगी। अन्य यूनिट्स को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और यूएस में बेचा जाएगा। यूके में इस बाइक की कीमत 4.5 लाख रुपये तक होगी। इस बाइक की बुकिंग जुलाई में शुरू होगी।
इस बाइक में दो रंगों का विकल्प सर्विस ब्राउन और ओलिव डेब ग्रीन देखने को मिलेगा। लेकिन भारत मे कोई भी असैनिक कर्मचारी हरे कलर की बाइक को नही चला सकता इसलिए यह अभी तक साफ नही हो पाया है कि कंपनी इन 250 यूनिट्स को किस रंग में बेचेगी।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस बाइक के हर एक मॉडल में अलग सीरियल नंबर भी लगा होगा जो हर बाइक को एक दूसरे से काफी अलग बनाता है। पीछे की तरफ स्टाइलिश बैग दूसरे विश्व युद्ध की बाइक से लिये गए है। सिर्फ यही नही फुल्ली ब्लैक एग्जॉस्ट, रिम्स, भूरे रंग के हैंडल बार ग्रिप और हेडलाइट जैसे फीचर्स के साथ दूसरे विश्व युद्ध में इस्तेमाल की गई बाइक्स की छवि इस बाइक में लाने की कोशिश की गई है।
इस बाइक में लगा 499 सीसी का एयर कूल्ड इंजन अधिकतम 27.2 बीएचपी का पावर 41.2 न्यूटन मीटर के टार्क पर प्रदान कर पाने में सक्षम होगा। अन्य फीचर्स मौजूदा बाइक मॉडल की तरह ही देखने को मिलेंगे।
Comments
Post a Comment