निपाह वायरस' के आतंक से परेशान हुए केरलवासी,दिल्ली वाले भी रहें सावधान,ज...



निपाह वायरस' के आतंक से परेशान हुए केरलवासी,दिल्ली वाले भी रहें सावधान,जानिए लक्षण और बचाव

In India, the problem of 'nipah virus' has increased in India, 'nipah virus' is a kind of infectious disease. In the medical term it is also called NiV. This virus spreads from an animal into fruits and fruits through individuals. Human beings can be killed due to this serious infection. The most worrying thing is that there is no cure for this disease till date. Can be avoided by defense

The most affected are Keralites from this disease, where so far 8 people have been victims of untimely age due to this, in the capital Delhi, the fear of this virus has spread, people have enough half-dead information about this virus This is about the former president of the Indian Medical Association, Dr. K.K. Agarwal, while talking to a news channel, has clarified that the people of Delhi do not need to be afraid of it, but yes there is a need to be careful

He said that this concern is of course but there is no need to be afraid of it. If you live in Kerala-affected area and you feel tiredness, weakness or fever, then you should meet the doctor immediately and there should not be any negligence in this.

This virus spreads from animals to humans, that is, 'nipah virus' spreads from bats and fruits in humans and animals. It is also fearful of spreading this dangerous virus from one person to another. Among those who work in date fields, there is a high risk of spreading 'nipah virus', which can lead to death. Bat bat species of bats spread this infection rapidly.

इन दिनों भारत में 'निपाह वायरस' को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई है, 'निपाह वायरस' एक तरह का संक्रमित रोग है। मेडिकल टर्म में इसे NiV भी कहा जाता है। यह वायरस एक जानवर से फलों में और फलों के जरिए व्यक्तियों में फैलता है। इस गंभीर संक्रमण की चपेट में आने से इंसान की मौत भी हो सकती है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि अभी तक इस बीमारी का कोई सटिक इलाज भी नहीं हैं। बचाव के जरिए ही इससे दूर रहा जा सकता है

सबसे ज्यादा ग्रसित इस रोग से केरलवासी हैं, जहां अब तक 8 लोग इसकी वजह से असमय काल के शिकार हो चुके हैं, राजधानी दिल्ली में भी इस वायरस को लेकर डर फैल गया है, लोगों के पास इस वायरस को लेकर काफी आधी-अधूरी जानकारी है, इसी बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर के.के. अग्रवाल ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए साफ किया है कि दिल्लीवासियों को इससे डरने की जरूरत नहीं है लेकिन हां सावधान रहने की आवश्यकता है

उन्होंने कहा कि ये चिंता का विषय जरूर है लेकिन इससे भयभीत होने की जरूरत नहीं है। अगर आप केरल प्रभावित इलाके में रहते हैं और आप को थकान, कमजोरी या बुखार महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए और इस में जरा भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए

यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है यानि 'निपाह वायरस' चमगादड़ से फलों में और फलों से इंसानों और जानवरों में फैलता है। यह खतरनाक वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में फैलने का भी डर रहता है। खजूर के खेतों में काम करने वालों में 'निपाह वायरस' फैलने का खतरा ज्यादा होता है, जिससे मौत भी हो सकती है। फ्रूट बैट प्रजाति के चमगादड़ इस संक्रमण को तेजी फैलाते हैं।

Comments