CM योगी को खाना खिलाकर दलित प्रधान बोली,गरीब सुदामा की झोपड़ी में आए भगव...



CM Yogi Adityanath at Mehndipur in Amroha district, Uttar Pradesh, ate a home of a Dalit family. Dutt Pradhan Priyanka Devi and her husband Gajendra Singh gave food to the CM Yogi with respect. CM praised delicious food. Speaking to the principal and her husband, The Dalit Gram Pradhan was not even happy when he became a guest of his home CM

Principal Priyanka Devi said that Shrikrishna came in like like poor Sudama's cottage. We never even expected to meet CM and he himself came home. Even before coming to believe, CM would be our guest Yogi, who won the heart of the Dalits with simplicity, ate food in Pangat. Between the villagers, they set aside the silly stitched to sit in the chair. Sitting on a white sheet lay on the ground. The Dalit's house was eaten on the ground after eating food. He heard the troubles of the common man in Choupal and shared pain. Showing the sympathy, the people's agenda of the government. CM Yogi handed over the work to the officers

Chief Minister Yogi Adityanath, under the village Swaraj campaign of BJP, Mehndipur Choupal, a Dalit Bahulya village in Hasanpur constituency of Amroha district, rested and spent the night. Together they also dined in the dalit family. In Amroha, the CM Yogi was seen in the whole mood on the tour of the village. During this, he looked at the goal of practicing dalits. He tried his best to win the hearts of the Dalits by showing them the simplicity of the common man. Abandoning VIP culture and delivering the message of living and living in the village-village environment.

उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के मेहंदीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक दलित परिवार के घर भोजन किया। दलित प्रधान प्रियंका देवी और उसके पति गजेंद्र सिंह ने आदर-सम्मान के साथ सीएम योगी को खाना खिलाया। सीएम ने स्वादिष्ट खाने की तारीफ की। प्रधान और उनके पति को शाबाशी देकर बोले, लाजवाब। अपने घर सीएम के मेहमान बनने पर दलित ग्राम प्रधान की भी खुशी का ठिकाना नहीं था

प्रधान प्रियंका देवी का कहना था कि गरीब सुदामा की झोपड़ी में जैसे श्रीकृष्ण आ गए। हमने तो कभी सीएम से मिलने की उम्मीद भी नहीं की थी और खुद वह हमारे घर पधारे। आने से पहले तक भी यकीन नहीं हो रहा था, सीएम हमारे मेहमान बनेंगे। सादगी से दलितों का दिल जीत गए योगी, पंगत में खाना खाया। गांव वालों के बीच चौपाल में उन्होंने बैठने के लिए लगाया गया मूढ़ा अलग करा दिया। जमीन पर बिछाई गई सफेद चादर पर ही बैठे। दलित के घर जमीन पर पंगत लगाकर खाना खाया। चौपाल में आमजन की परेशानी सुनी और दर्द बांटा। हमदर्दी दिखाते हुए लोगों को सरकार का अजेंडा बताया। अफसरों को काम के टारगेट भी सीएम योगी सौंप गए

बीजेपी के ग्राम स्वराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के दलित बाहुल्य गांव मेहंदीपुर चौपाल लगायी और रात्रि विश्राम किया। साथ में दलित परिवार में भोजन भी किया। अमरोहा में सीएम योगी गांव के दौरे पर पूरे मूड में दिखे। इस दौरान उनकी नजर दलितों को साधने के लक्ष्य पर रही। उन्होंने खुद को सादगी से आमजन सरीखा दिखाकर दलितों का दिल जीतने की भरपूर कोशिश की। वीआईपी कल्चर को त्याग कर गांव-ग्रामीण के परिवेश में रहने और जीने का संदेश दिया।

Comments