आजमगढ़ःहजरत साहब पर विवादित COMMENT काे लेकर बवाल,मुस्लिमों ने पुलिस चाै...
The controversial commentary on Prophet Hazrat Mohammad Sahib, the prophet of Islam, has been very fierce in Azamgarh. On Saturday, the fierce crowd fiercely cut off. The rioters set fire to the Saraiyam Chowki.
Explain that FIR was lodged against the Pankaj Sahu of the town on Friday in the Saraimir police station area on Facebook about Hazrat Saheb's controversial remarks on Facebook. On Saturday, the ban was announced by the people of Muslim society against the remarks. A large number of people gathered in the market and closed the market for the market closure. The sloganeering protested against the comment. Meanwhile, the crowd started pelting stones. Where police cars were broken
SDM and several policemen were injured in this stone picketing by miscreants. Apart from this, 20 vehicles were also demolished.
Several police stations, including DM and SP, came to the spot on the information. Given the deteriorating situation, the police dispersed the crowd by climbing the staff. During this time, tear gas shells were also fired. Then the demonstrators were silent after going somewhere. As a precaution, the police force has been deployed from Saraimir town to the police station.
इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी काे लेकर आजमगढ़ में जमकर बवाल हुआ है। शनिवार को उग्र भीड़ ने जमकर बवाल काटा। वहीं उपद्रवियों ने सरायमीर चौकी में आग लगा दी।
बता दें कि हजरत साहब के खिलाफ फेसबुक पर किए गए विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कस्बे के पंकज साहू के खिलाफ सरायमीर थाना क्षेत्र में एफआईआर कराई गई थी। शनिवार को टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों की ओर से बाजार बंद का ऐलान किया गया। बाजार बंद को लेकर काफी संख्या में लोग बाजार में एकत्र हो गए और बाजार को बंद करा दिया। टिप्पणी किए जाने के विरोध में नारेबाजी की। इसी बीच भीड़ ने पथराव करना शुरू कर दिया। जिसमें पुलिस की गाड़ियां टूट गईं
इस दाैरान उपद्रवियाें द्वारा किए गए पथराव में एसडीएम और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके अलावा 20 वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई
सूचना पर डीएम व एसपी सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। बिगड़ते हालात को देखते हुए पुलिस ने लाठी भांज कर भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए। तब कहीं जाकर प्रदर्शनकारी शांत हुए। एहतियात के तौर पर सरायमीर कस्बे से लेकर थाने तक पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
Comments
Post a Comment