IPL:चला रोहित शर्मा का बल्ला और CSK को मिली 8 विकेट से हार



The 27th match of IPL 2018 was played between Chennai Super Kings and Mumbai Indians at Pune's Maharashtra Cricket Association Stadium. In this match, Mumbai won the toss and decided to bowl first. Earlier, batting first, Chennai scored 169 for 5 in 20 overs. Mumbai were to score 170 runs to win this match and the team got 8 wickets in 19.4 overs to win this goal. Mumbai captain Rohit Sharma scored an unbeaten 56, while giving his team victory.

In this match, Rohit's team took revenge for the previous defeat from the team of Dhoni and reached number six in the Mumbai Tables. Mumbai now has four points, while Chennai is still on the number one spot with 10 points after the defeat in this match.

In the second innings, Mumbai opener Suryakumar Yadav scored 44 runs in 34 balls. He shared a 69-run partnership with Evan Lewis for the first wicket. Sun Kumar spinner Harbhajan Singh was caught at the hands of Ravindra Jadeja. The second blow to Mumbai was given by Dwayne Bravo. Bravo got the catches out of Ivan Lewis at the hands of Shardul Thakur. Lewis scored 47 runs off 43 balls. Mumbai captain Rohit Sharma scored an unbeaten 56 off 33 balls. Hardik Pandya scored 13 runs in 8 balls and returned unbeaten pavilion.

Harbhajan Singh and Dwayne Bravo get one wicket each from Chennai

Chennai opener Shane Watson scored 12 runs in the first innings and caught Krupal Pandya's delivery at the hands of Mayank. Ambati Rayudu once again played good innings for the team. Although he missed his half-century by four runs. He scored 46 runs in 35 balls. Randu caught caught by Ben Cutting on the ball of Krishnal Pandya. Dhoni scored 26 runs off 20 balls. Louise took his catch on McLean's ball. Bravo was caught out caught by McLagan at the hands of Mayank, without opening the account. Sam Billings was caught by 3 runs. Suresh Raina scored an unbeaten 75 off 47 balls while playing a magnificent innings.

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आइपीएल 2018 का 27वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 169 रन बनाए। मुंबई को ये मैच जीतने के लिए 170 रन बनाने थे और इस टीम ने जीत के लिए मिले इस लक्ष्य को 19.4 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद 56 रन की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।

इस मैच में रोहित की टीम ने धौनी की टीम से पिछली हार का बदला लिया और  मुंबई अंक तालिक में छठे नंबर पर पहुंच गई। मुंबई के अब चार अंक हो गए हैं वहीं चेन्नई इस मैच में मिली हार के बाद भी 10 अंक के साथ नंबर एक पर अंक तालिका में बना हुआ है

दूसरी पारी में मुंबई के ओपनर बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव ने 34 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। उन्होंने पहले विकेट के लिए इवान लुईस के साथ मिलकर 69 रन की साझेदारी की। सूर्य कुमार स्पिनर हरभजन सिंह की गेंद पर रवींद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हुए। मुंबई को दूसरा झटका ड्वेन ब्रावो ने दिया। ब्रावो ने इवान लुईस को शर्दुल ठाकुर के हाथों कैच आउट करवाया। लुईस ने 43 गेंदों पर 47 रन बनाए। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 33 गेंदों पर नाबाद 56 रन की पारी खेली। हार्दिक पांड्या 8 गेंदों पर 13 रन बनाए और नाबाद पवेलियन लौटे।

चेन्नई की तरफ से हरभजन सिंह और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिले

पहली पारी में चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन 12 रन बनाकर कृणाल पांड्या की गेंद पर मयंक के हाथों कैच आउट हो गए। अंबाती रायडू ने एक बार फिर से टीम के लिए अच्छी पारी खेली। हालांकि वो चार रन से अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 35 गेंदों पर 46 रन बनाए। कृणाल पांड्या की गेंद पर रायडू का कैच बेन कटिंग ने पकड़ा। धौनी ने 20 गेंदों पर 26 रन बनाए। मैक्लेघन की गेंद पर लुईस ने उनका कैच पकड़ा। ब्रावो बिना खाता खोले ही मैक्लेघन की गेंद पर मयंक के हाथों कैच आउट हुए।  सैम बिलिंग्स 3 रन बनाकर कैच आउट हुए। सुरेश रैना ने शानदार पारी खेलते हुए 47 गेंदों पर नाबाद 75 रन बनाए।

Comments