केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए Real Hero बने रणदीप हुड्डा,अमिताभ, शाहरुख ...
केरल में बाढ़ पीड़ितों के लिए Real Hero बने रणदीप हुड्डा,अमिताभ, शाहरुख भी नहीं कर पाए ये काम...
Kerala has been facing gruesome flood since last several days. Work is being done to save people with the help of Army, Air Force, Navy and NDRF. Many people have been hit by the flood and have lost their lives, the rest who have survived in some way. Those people are craving for food, clothes. In this way people are coming forward one by one to help the flood victims. Besides, some celebrities of Bollywood have also come out who are helping them in every way. In this way, recently, the movie 'Sarabjit' hero Randeep Hooda arrived from Ad Group to help people in Kerala.
Randeep Hooda arrives in Kerala
Randeep Hooda has come to help the flood victims in Kerala. Some of their photos are becoming increasingly viral on social media. In which Randeep is seen helping people with Khalsa Group. Explain that he fed the victims and delivered them to the Shelter Home. This group was also present in the worst case of Paris Attacks and Syria. Seeing these pictures of Randeep, social media users have called him a real hero too.
These actors also helped
Before the Randeep, big stars like Amitabh Bachchan, Shahrukh Khan, Sushant Singh Rajput, Jacklin and Akshay Kumar donated a lot of money for Kerala flood victims. According to reports, Amitabh Bachchan donated 80 lakh jackets, 25 pants, 20 shirts, 40 pair shoes and scarves, besides Rs 51 lakh in flood relief relief fund. At the same time, Sushant Singh Rajput donated Rs. 1 crore on the sayings of his fans. It is worth noting that before this, South Indian film actor Rajeev Pillai had deferred till his marriage to help the people of Kerala.
पिछले कई दिनों से केरल भीषण बाढ़ की चपेट में है। सेना, एयरफोर्स, नेवी और एनडीआरएफ की मदद से लोगों को बचाने का काम चल रहा है। बहुत से लोग बाढ़ की चपेट में आ गए और अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं, बाकी जो किसी तरह से बच भी गए हैं। वे लोग खाने, कपड़े के लिए तरस रहे हैं। ऐसे में लोग बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए एक-एक करके आगे आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड के कुछ सेलिब्रिटीज भी सामने आए हैं जो इनकी हर तरह से काफी मदद कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में फिल्म 'सरबजीत' के हीरो रणदीप हुड्डा' एड ग्रुप की तरफ से केरल में लोगों की मदद करने के लिए वहां पहुंचे।
रणदीप हुड्डा पहुंचे केरल
रणदीप हुड्डा केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने पहुंचे हैं। उनकी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें रणदीप खालसा ग्रुप के साथ लोगों की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि उन्होंने पीड़ितों को खाना खिलाया और उनको शेल्टर होम तक पहुंचाया। पेरिस अटैक और सीरिया के बुरे वक्त में भी ये ग्रुप वहां मौजूद था। रणदीप की इन तस्वीरों को देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको रियल हीरो भी कहा है।
इन एक्टर्स ने भी की मदद
बता दें कि रणदीप से पहले केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सुशांत सिंह राजपूत, जैकलीन और अक्षय कुमार जैसे बड़े सितारों ने काफी पैसे डोनेट किए हैं। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने बाढ़ पीड़ित राहत कोष में 51 लाख रुपए के अलावा 80 जैकेट्स, 25 पैंट्स, 20 शर्ट्स, 40 जोड़ी जूते और स्कार्फ दान किए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फैंस के कहने पर 1 करोड़ रुपए दान किए। गौरतलब है कि इससे पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर राजीव पिल्लई ने केरल के लोगों की मदद के लिए अपनी शादी तक को टाल दिया था
Comments
Post a Comment